Basic Structure of a Computer - Technical vaani

Technology, Affiliate Marketing, Finance, Insurance, Sports etc.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 11, 2018

Basic Structure of a Computer

                 दोस्तों,
                         'Technicalvaani', - Ravish की जुबानी, में आज हम कम्प्युटर के बेसिक संरचना के बारे में बात कर लेते हैं। मुख्यतः एक कम्प्यूटर कीबोर्ड, मॉनिटर, माउस और सी.पी.यू. से मिलकर बना होता है। सी.पी.यू. (C.P.U.) को "Heart of the Computer" भी कहा जाता है।  कम्प्यूटर का बेसिक स्ट्रक्चर निम्नवत है -

       Central Processing Unit (C.P.U.) तीन प्रमुख भागों से मिलकर बना होता है -
  • कण्ट्रोल यूनिट (The Control Unit)
  • The Arithmetic and Logical Unit
  • The Primary Storage Unit 
कम्प्यूटर कोई भी परिणाम देने के लिए निम्न चार प्रकार के Task पूर्ण करता है -
  • इनपुट (Input) - कोई भी डेटा या सूचना कम्प्यूटर को इनपुट यन्त्र के माध्यम से दी जाती है। 
  • आउटपुट (Output) - कम्प्यूटर आउटपुट या परिणाम आउटपुट यन्त्र के माध्यम से दी जाती है। 
  • प्रोसेस (Process) - कोई भी परिणाम देने से पहले कम्प्यूट डेटा या सूचनाओं को प्रोसेसिंग यूनिट के द्वारा प्रोसेस करता है।  
  • संरक्षण (Storage) - डेटा का स्टोरेज या संरक्षण मेमोरी यूनिट में किया जाता है। 
     मेमोरी में डेटा Bytes के रूप व क्रम में Store होता है।  हर Byte मेमोरी में एक अलग स्थान घेरती है. इस स्थान (Location) को Address कहा जाता है।
Click here - Developer Tag in Excel
       Bit कम्प्यूटर में सूचनाओं (Information) को स्टोर करने की सबसे छोटी इकाई होती है। 4 bit के ग्रुप को Nibble कहतें हैं। 8 Bit के ग्रुप को एक Byte कहते हैं।
         
         0 या 1 =  One Bit
         4 Bit = 1 Nibble 
         8 Bit = 1 Byte
         16 Bit = 2 Bytes या (One Word)
         32 Bit = 4 Bytes या (One Double Word)
         64 Bit = 8 Bytes  या (One Long Word)

        हम कंप्यूटर में Alpha Numeric इनपुट देते हैं परन्तु कंप्यूटर केवल 0 और 1 (Bit) के रूप में ही उनको समझता है।
        कंप्यूटर मेमोरी में डेटा Bytes के रूप में संरक्षित होते हैं।  मेमोरी का आकार Bytes की संख्या के बराबर होता है। प्रत्येक Byte एक निश्चित क्रम में मेमोरी में संरक्षित रहती हैं और एक निश्चित स्थान भी घेरती हैं। इन्हीं स्थान को ही Location या Address कहते हैं।
        Bytes की संख्या के आधार पर मेमोरी का आकार  निर्धारित होता है, जो कि निम्नवत है -
     
        1024 Bytes                  =           1 KB
        65,536 Bytes               =           64 KB
        1,048, 576 Bytes         =           1024 KB          =      1MB
        16,7777,216 Bytes      =           16,384 KB       =      16MB
        1,073,941,824 Bytes   =           1,048,576 KB  =      1024 MB      =      1GB
 
                  Read  -   Web browser par Private Browsing कैसे करें

                  Read  -    Fundamental of a Computer

                  Read  -   History Of Computer

                  Read  -  Meaning of Computer

                   
  आगे इनपुट व आउटपुट डिवाइस के बारे में बात करेंगे। 
         इनपुट डिवाइस - 
    
                             मनुष्य और कंप्यूटर के बीच interactive devices होती हैं, जो मनुष्य द्वारा दिए गए निर्देशों को कंप्यूटर के मस्तिष्क (C.P.U.) तक पहुंचाने का काम करती हैं। इनपुट डिवाइस कई प्रकार की होती हैं, जिनमें से कुछ निम्नवत हैं - 
  • कीबोर्ड (Keyboard) - ज्यादातर कीबोर्ड 'QWERTY' टाइप के के होते हैं। यह टाइप राइटर (Type writer) के ही सामान होता है। कीबोर्ड द्वारा कम्प्यूटर में डेटा एक-एक अक्षर करके फीड किया जाता है। 
  • माउस (Mouse) - यह भी एक इनपुट डिवाइस है जो कम्प्यूटर स्क्रीन पर कर्सर (Cursor) की चाल (Movement) को नियंत्रित करता है। कर्सर (Cursor) द्वारा स्क्रीन पर बटन प्रेस किया जाता है। माउस एक तार के द्वारा कम्प्यूटर से जुड़ा होता है। आजकल बिना तार वाले माउस भी चलन में हैं जो इंफ्रारेड (Infrared) तकनीक द्वारा काम करते हैं। माउस में एक या दो बटन होते हैं। इसमें लेफ्ट क्लिक (Left Click) प्राइमरी फंक्शन तथा राइट क्लिक (Right Click) सेकण्डरी फंक्शन द्वारा अलग-अलग एक्शन (Action) को पूरा किया जाता है।  
  • स्कैनर (Scanner) - स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है जो किसी भी फोटो, पेपर आदि भौतिक डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके कम्प्यूटर  में डिज़िटल इमेज के रूप में स्टोर (संरक्षित) करता है। स्कैनर को USB, Fire wire, SCSI आदि के द्वारा कम्प्यूटर से जोड़ा जाता हैं।
  • ओ.सी.आर. (Optical Character Reader) - यह हस्तलिखित अक्षरों (Handwriting Characters), स्कैन्ड डाक्यूमेंट्स, पी.डी.एफ. डाक्यूमेंट्स आदि के छाया प्रति (Image) को Optical Character Recognition तकनीकी द्वारा डाक्यूमेंट्स से टेक्स्ट पहचान कर उनको अलग करता है, जिनको एम. एस. वर्ड इत्यादि में आसानी से लिखा जा सकता है। इसका उपयोग क्रेडिट कार्ड बिलिंग, पिन कोड इत्यादि को रीड करने के लिए किया जाता है।  
  • ऑप्टिकल मार्क रीडर (O.M.R.-Optical Mark Reader) - यह Optical Mark Recognition तकनीकी द्वारा किसी पेज या डॉक्यूमेंट पर अंकित चिन्हों को पढ़ने में करता है। उदाहरणार्थ किसी परीक्षा में O.M.R शीट पर अंकित चिन्हों (पेन या पेन्सिल द्वारा) को कम्प्यूटर द्वारा पढ़ने में किया है।  
  • एम.आई.सी.आर. (MICR - Magnetic Ink Character Recognition) 
  • लाइट पेन (Light pen) - यह भी एक पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस है जो मॉनिटर पर डेटा को नियन्त्रित कण्ट्रोल करने के लिए किया जाता है। कुछ गेमिंग के लिए ग्राफ़िक्स कार्ड में जोड़कर इसका इस्तेमाल किया जाता है। आज कल इसका उपयोग बहुत कम हो गया है गया है। 
  • जॉयस्टिक (Joystick) - यह भी एक इनपुट डिवाइस है जो किसी धूरी पर घूमता है। यह अपने दिशा की सूचना कम्प्यूटर या उस डिवाइस को भेजता है, जिसके नियन्त्रण में यह होता है। इसका प्रयोग वीडियो गेमों को खेलने में भी होता है। जॉयस्टिक का उपयोग मुख्यतः विमानों को उड़ाने में, क्रेन, ट्रकों, तथा पानी के अन्दर मानव रहित पनडुब्बियों आदि में भी किया जाता है। 
  • पी.ओ.टी. (POT (Point of Transaction Terminal) - लेन-देन की Direct Entry P.O.T. के द्वारा सम्भव है। इसका प्रमुख उदहारण - बैंक काउंटर, रेलवे आरक्षण काउंटर, सेल्स काउंटर इत्यादि हैं।  
  • वॉइस इनपुट डिवाइस (Voice Input Device) - सीधे और यूजर फ्रेंडली सूचनाओं को कंप्यूटर तक पहुचातें हैं। 
          आउटपुट डिवाइस -
                                यूजर द्वारा दी गई सूचनाओं या निर्देशों को प्रोसेसिंग यूनिट द्वारा प्रोसेस करके परिणामों को प्रदर्शित करने के लिए आउटपुट डिवाइस की आवश्यकता होती है। जिसके माध्यम से ही मनुष्य के द्वारा समझी जाने वाली भाषा में परिणाम दिया जाता है। आउटपुट डिवाइस यूजर और कंप्यूटर के बीच परिणाम देने लिए Intermediary का काम करती है।  

           आउटपुट डिवाइस कई प्रकार की होती हैं जो परिणामों को Visual या Audio के रूप में प्रदर्शित करते हैं। कुछ आउटपुट डिवाइस निम्नवत हैं -
  • प्रिंटर (Printer)
  1. इम्पैक्ट प्रिंटर 
  2. नॉनइम्पैक्ट प्रिंटर 
  • प्लॉटर (Plotter)
  • विज़ुअल डिस्प्ले यूनिट (Visual Display Unit)
  • कम्प्यूटर आउटपुट ऑन माइक्रोफिल्म (Computer Output on Microfilm)
  •  वॉइस आउटपुट डिवाइस (Voice Output Devices)

         किसी भी तरह के सुधार हेतु अथवा इस ब्लॉग को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव कृपया Comment Box में जरूर लिखें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages